इन दिनों चूल्हे पर तवा चढ़ाना होता है अशुभ


By Arbaaj16, Aug 2023 01:11 PMnaidunia.com

हिंदू संस्कृति

सनातन संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में इन दिनों कुछ चीजों को करने से परहेज भी किया जाता है।

चूल्हा पर तवा

हिंदू धर्म में कुछ ऐसे खास मौके आते है जब रोटी का सेवन नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं किन दिनों चूल्हे पर तवा नहीं चढ़ाना चाहिए।

नागपंचमी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नागपंचमी के दिन रसोई में तवे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दिन रोटी खाना अशुभ माना जाता है।

शीतलाष्टमी

इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है और इनको बासी खाने का भोग लगया जाता है, इसलिए इस दिन चूल्हे पर तवा नहीं चढ़ाया जाता है।

शरद पूर्मिण

शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्मिण के दिन भी घर में रोटी को बनाने की मनाही है। इस दिन चूल्हे पर तवा चढ़ाना अशुभ माना जाता है। 

किसी की मृत्यु

हिंदू धर्म के अनुसार अगर घर में किसी की मृत्यु हो जाए, तो भी तेरहवीं तक घर में रोटी नहीं बनाई जाती है।

मां लक्ष्मी

शास्त्रों के अनुसार चूल्हे पर तवा उस दिन भी नहीं रखते है जिन दिनों धन की देवी मां लक्ष्मी का त्यौहार मनाया जाता है।

अशुभ

इन सभी मौकों पर रसोईघर के चूल्हे पर तवा रखना अशुभ माना जाता है। इन त्योहारों पर तवे का इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

केले के पेड़ की जड़ के ये टोटके 7 दिन में चमकाएंगे किस्मत