ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-बाधाएं दूर करने में रत्नों का बड़ा महत्व माना गया है। ये आपके करियर में भी मदद कर सकते हैं।
सभी रत्नों की अपनी अलग-अलग विशेषता होती है। इनमें से कुछ करियर में करियर में अवसरों को बढ़ा सकते हैं।
लेकिन अलग-अलग जातकों के लिए इनके परिणाम भिन्न होते हैं। इसलिए इनकी पूरी जानकारी रखना बेहतर होगा।
ये बुध का रत्न है और व्यापार, संचार, बुद्धि और अंतर्ज्ञान में वृद्धि करता है। इसे सबसे शक्तिशाली करियर स्टोन माना जाता है।
ये मंगल का रत्न है। सेना, खेल या प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में तरक्की के लिए इसे धारण किया जाता है। इससे भौतिक सुखों में वृद्धि होती है।
सूर्य का ये रत्न करियर की सफलता, जुनून और भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। यह करियर में नाम, प्रसिद्धि और पहचान प्रदान करता है।
हेसोनाइट गार्नेट या गोमेद व्यवसाय में सफलता दिलाता है। राहु के इस रत्न को सफलता और सुरक्षा के लिए पहना जाता है।
कैट्स आई या लहसुनिया धारण करने से व्यक्ति अपने शत्रुओं को वश में कर सकता है। केतु के इस रत्न से रचनात्मक अवरोध दूर होते हैं।
रत्न तभी फायदा पहुंचाते हैं, जब वे कुंडली में शुभ स्थिति में हों। इसलिए किसी भी रत्न को धारण करने से पहले कुंडली विश्लेषण जरूर करवा लें।