इस बार सितंबर के महीने में भी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। देश के अधिकतर हिस्सों में इस समय गर्मी का दौर जारी है।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर सॉफ्ट या कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। लेकिन डॉक्टर इन ड्रिंक्स का सेवन करने के लिए मना करते हैं।
हालिया रिपोर्ट में यह पता चला कि रोजाना शुगर युक्त या सोडा वाली ड्रिंक पीने शरीर को लिवर कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। हम आपके लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स लेकर आए हैं।
ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एक प्रकार का पॉलीफेनोल होता है, जो अपने शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। ग्रीन टी लिवर एंजाइम के स्तर को कम करने में मदद करती है।
चुकंदर को अक्सर सुपरफूड माना जाता है। इसमें नाइट्रेट और बीटालेंस नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो लिवर की ऑक्सीडेटिव क्षति और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
नींबू कई खट्टे फलों में से एक है, जो लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए जाना जाता है। इनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर की कई बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं।
लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए कॉफी को सबसे अच्छे पेय में से एक माना जाता है। इस पेय में एंटीऑक्सीडेंट ग्लूटाथियोन होता है, जो शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करता है।