गर्मियों में पाचन दुरुस्त रखते हैं ये हेल्दी फूड्स


By Ekta Sharma20, Apr 2024 05:27 PMnaidunia.com

गर्मियों में डाइट

बढ़ते तापमान में खुद को ठंडा रखने के लिए हम आमतौर पर कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, बर्फ का गोला जैसी चीजों को खाते-पीते रहते हैं।

इन फूड्स को करें शामिल

गर्मी के मौसम में अपने पाचन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करना आपके पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है।

पेठे का जूस

पेठे की सब्जी ही नहीं जूस भी बनाया जाता है, जो गर्मियों में पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर का पीएच लेवल बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर रहती है।

कर्ड राइस

कर्ड राइस, जैसा कि नाम से समझा जा सकता है दही और चावल से बनाए जाते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट माइक्रोबायोम को बढ़ावा देते हैं। इसलिए दही पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होती है।

हर्बल टी

हर्बल टी पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में काफी मदद मिलती है। हर्बल टी ब्लोटिंग कम करते हैं और आप काफी रिलैक्स भी महसूस करते थे।

सलाद

खीरा, ककड़ी, टमाटर और प्याज का सलाद गर्मियों के लिए एक शानदार फूड है। इन सभी में पानी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे हाइड्रेशन मिलती है और पेट ठंडा रहता है।

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स में फाइबर, विटामिन और कई मिनरल पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मूंग के स्प्राउट्स को नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करेगा।

गर्मियों में इन चीजों का करें सेवन, हीट स्ट्रोक से होगा बचाव