आजकल कई लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं। यदि पेट खराब रहने के कारण परेशान हैं तो आंतों की सफाई के लिए इन जड़ी बूटियों का सेवन करें।
आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मुलेठी भी मददगार होती है। पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या कम होती है। पेट में पाचक रस बढ़ा देती है।
गिलोय का सेवन आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आंतों की गहराई से सफाई करता है। पाचन में सुधार होता है।
आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं। आंतों की गहराई से सफाई करने में मददगार होता है।
आंतों की गंदगी को साफ करने के लिए त्रिफला भी मददगार होता है। त्रिफला में पाइनीन, टैनिन और एंथ्राक्विनोन जैसे तत्व पेट को फायदा पहुंचाते हैं।
पेट के लिए हींग फायदेमंद होता है। हींग आंतों में जमा गंदगी को बाहर कर सकते हैं। गैस की समस्या भी नहीं होती है।
आंतों की सफाई में तेज पत्ता भी कारगर औषधि का काम करता है। इसके सेवन से पेट में जलन, कब्ज और दस्त से आराम मिलता है।
आंत में जमा गंदगी को बाहर करने के लिए लेमन बाम का सेवन किया जाना चाहिए। कुछ ही दिनों में पेट से संबंधित विकार खत्म हो जाते हैं।
यह एक शानदार औषधि है, जो आंतों की सफाई में मदद करती है। एलोवेरा में एंटी- इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं और पाचन को बूस्ट करता है।