घर में हो रही ये घटनाएं दर्शाती हैं वास्तु दोष


By Sahil18, Dec 2023 05:05 PMnaidunia.com

वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन न करने पर घर के अंदर वास्तु दोष बनने लग जाता है। इसका बुरा असर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है।

वास्तु दोष के संकेत

सवाल उठता है कि आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपके घर में वास्तु दोष है। दरअसल, आप घर में हो रही घटनाओं को देखकर इसके बारे में पता लगा सकते हैं।

सुखी न रहना

यदि आपका घर दूषित भूमि या वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं बना है तो ऐसे घर में रहने वाला परिवार कभी भी खुश नहीं रह पाएगा। नकारात्मक ऊर्जा की वजह से उनकी तरक्की भी नहीं होगी।

पैसों का न टिकना

अच्छा व्यापार और अच्छी नौकरी होने के बाद भी पैसों में बरकत न होना भी एक संकेत है। इससे पता चलता है कि वास्तु दोष के कारण आपके खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं।

घर में झगड़े होना

घर में रोजाना किसी बड़े कारण से होने वाले झगड़े भी वास्तु दोष की ओर इशारा करते हैं। इसके प्रभाव से घर में अशांति और तनाव का माहौल बना रहता है।

सेहत का खराब रहना

अगर आपके घर में हमेशा किसी न किसी का स्वास्थ्य सही नहीं रहता है तो यह भी वास्तु दोष का संकेत है। इसे दूर करने के लिए आपको तुरंत उपाय अपनाने चाहिए।

सदस्यों की नींद उड़ना

परिवार में किसी भी सदस्य की नींद उड़ना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत है। साथ ही, इससे पता चलता है कि आपके घर में वास्तु दोष भी बढ़ चुका है।

वास्तु दोष के उपाय

घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए वास्तु शांति का पाठ कराएं। इसके अलावा, चांदी का वास्तु दोष निवारण यंत्र घर के ईशान कोण में रखें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

श्रीफल को घर में रखने से मिलते है ये 4 चमत्कारी फायदे