बगैर मिट्टी के घर में लगा सकते हैं ये इंडोर प्लांट


By Sandeep Chourey09, Oct 2023 09:26 AMnaidunia.com

बगैर मिट्टी के इंडोर प्लांट्स

हर कोई चाहता है कि उनका घर खूबसूरत और ताजगी भरा हो, ऐसे में हम आपको यहां कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें घर में बगैर मिट्टी के लगा सकते हैं।

घर की सुंदरता

इंडोर प्लांट घर की सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं। घर के वातावरण को शुद्ध बनाए रखने का भी काम करते हैं। यदि आपको गार्डनिंग का शौक है तो ये पौधे घर में लगा सकते हैं।

कमल

राष्ट्रीय फूल कमल देखने में काफी खूबसूरत होता है। इसे छोटे से टब या कांच की बोतल में उगाया जा सकता है। हालांकि समय पर पर इसका पानी बदलते रहना चाहिए।

मनी प्लांट

मनी प्लांट का पौधा भी एक सामान्य पानी की बोतल में पानी भरकर लगा सकते हैं। मनी प्लांट घर में एयर प्यूरीफायर का काम करता है। वास्तु के हिसाब से भी ये पौधा शुभ माना जाता है।

एरोहेड प्लांट

एरोहेड प्लांट में कई पत्तियों होती है और इनका आकार तीर के समान होता है। इस पौधे को भी घर में पानी में आसानी से लगाया जा सकता है।

चाइनीज एवरग्रीन प्लांट

चौड़े पत्तों वाला यह खूबसूरत प्लांट हवादार घरों में अच्छे से पनपता है। चाइनीज एवरग्रीन प्लांट के रखरखाव में कम मेहनत की जरूरत होती है।

मोंटेसरा प्लांट

मोंटेसरा प्लांट की पत्तियों की कटिंग काफी खूबसूरती से अलग-अलग डिजाइन में की जा सकती है। ये घर में डाइनिंग टेबल या स्टडी टेबल पर पानी से भरे पॉट में लगा सकते हैं।

ये पौधे भी लगाएं

इसके अलावा घर में बगैर मिट्टी के आप क्रोटन, बेगोनिया, कैलेडियस, होया, आर्किड, कोलियस, पीस लिली, पोथोस जैसे पौधे भी लगा सकते हैं।

बच्चों को दस्त होने पर खिलाएं ये 4 फूड्स, पाचन होगा दुरुस्त