हल्दी का दूध सेहत के लिए अच्छा होता है। हल्दी दूध पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, लेकिन कई लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक होता है।
हल्दी का दूध पोषक तत्व से भरपूर होता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है परंतु कई समस्याओं में हल्दी का दूध नहीं पीना चाहिए।
अगर आपके पेट में दिक्कत रहती है, तो हल्दी वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए। पेट से जुड़ी समस्याओं को ओर बढ़ा सकता है।
अगर आप अधिक मात्रा में हल्दी वाला दूध पीते है, तो शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। दरअसल, हल्दी आयरन को सोखता है।
अधिक मात्रा में हल्दी वाला दूध पीने से आपको दस्त की समस्या हो सकती है इसलिए रोजाना हल्दी दूध पीने से परहेज करना चाहिए।
हल्दी वाला दूध उन लोगों को भी नहीं पीना चाहिए, जिन लोगों को किसी भी तरह की एलर्जी हो। हल्दी वाला दूध एलर्जी की समस्याओं को और बढ़ा सकता है।
गर्भावस्था में भी हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। गर्भावस्था में हल्दी वाला दूध पीने से शरीर में ऐठन और दर्द हो सकती है।
हल्दी वाला दूध इन समस्याओं में न पिएं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ