परिवार में क्लेश भर देते हैं घर में लगे ये पौधे


By Ekta Sharma2023-05-02, 17:49 ISTnaidunia.com

पेड़-पौधों का प्रभाव

पेड़-पौधों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा सुख-शांति और समृद्धि लाती है। घर या घर के आस पास लगे हरे-भरे पौधे देखने जितने सुंदर होते हैं, मन को भी उतने ही सुकून देने वाले होते हैं।

सकारात्मक प्रवाह

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर में हरे-भरे पौधे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो जीवन में परेशानियों का कारण बनते हैं।

अशुभ पौधे

कहा जाता है कि यदि ऐसे पौधे आस पास लगे हों तो घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है।

बबूल का पेड़

घर के आसपास बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बबूल के पेड़ में कांटे होते हैं, जो कार्य में बाधा बनते हैं।

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या घर के आसपास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। घर में इस तरह के पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

बेर का पेड़

बेर के पेड़ में कांटे होने की वजह से घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है और आर्थिक संकट गहरा जाता है। जिस घर में बेर का पेड़ लगा होता है माता लक्ष्मी उस घर से अप्रसन्न होकर चली जाती है।

नींबू और आंवले का पेड़

यदि आपके घर में या फिर घर के बाहर नींबू या आंवले का पेड़ लगा है तो उसे हटा दें, क्योंकि इनके मौजूद रहने से घर में क्लेश बढ़ता है और तनाव की स्थिति निर्मित होती है।

बारिश के समय रहना है हेल्दी, इन चीजों का करें सेवन