ये दालें बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को तत्काल करेगी नियंत्रित


By Sandeep Chourey08, Aug 2023 08:49 AMnaidunia.com

विटामिन से भरपूर दालें

दालों में भरपूर विटामिन होता है। कुछ दालों के नियमित सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोका जा सकता है।

दालों के सेवन से फायदा

शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में दालें काफी मददगार साबित हो सकती हैं। इन दालों का सेवन करना फायदेमंद है।

उड़द की दाल

LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ हो तो बगैर चिंता के डाइट में उड़द की दाल शामिल कर सकते हैं। उड़द की दाल कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार होती है।

मूंग की दाल

बैड कोलेस्ट्रॉल और लिपिड लेवल को कम करने के लिए मूंग की दाल का सेवन करना भी अच्छा विकल्प है।

अरहर दाल

अरहर की दाल में काफी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।

मसूर दाल

LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मसूर की दाल भी मददगार होती है। मसूर की दाल में मौजूद फोलेट दिल की बीमारियों से निजात दिलाता है।

चना दाल

चने की दाल में भी फाइबर व अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो LDL कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं। यह पाचन में भी अच्छी होती है।

मांसपेशियों को खोखला कर देती हैं ये चीजें, न करें सेवन