वास्तु के इन आसान उपायों से दीवाली पर बरसेगा धन और सौभाग्य


By Dheeraj Belwal04, Oct 2025 10:20 PMnaidunia.com

20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीवाली

हिंदू धर्म शास्त्र में दीवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। इस बार दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

फॉलो करें ये वास्तु टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपके घर में धन की वर्षा हो सकती है। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।

धन का आगमन

दीवाली से पहले अगर आप घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखते हैं, तो इससे आपके जीवन में धन का आगमन हो सकता है। आपको अटका धन भी मिल सकता है।

कर्ज की समस्या से निजात

जो लोग कर्ज की भयंकर समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को घर की दक्षिण दिशा में जेवर रखने चाहिए। यह उपाय काफी कारगर माना जाता है। जल्द आपका काम हो जाएगा।

खुल जाएगी किस्मत

दीवाली से पहले घर की दक्षिण दिशा में कागजात रखने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। दिन-रात तरक्की होने से आपकी किस्मत भी खुल सकती है।

मनोकामना होगी पूरी

वास्तु टिप्स के अनुसार, जो लोग घर की दक्षिण दिशा में कुबेर यंत्र रखते हैं, तो इससे कुबेर देव बेहद प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

बिजनेस में लाभ

घर की दक्षिण दिशा में माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करने से आपको लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में आपको काफी लाभ मिल सकता है।

उत्तर दिशा में कूड़ेदान न रखें

हालांकि आपको इस बात का भी खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी जूते-चप्पल या कूड़ेदान आदि नहीं रखना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकती है धन की हानि