शादी के बाद स्क्रीन से गायब हो गईं ये टेलीविजन एक्ट्रेसेस
By Ekta Sharma2023-04-22, 12:53 ISTnaidunia.com
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेस
कुछ टीवी एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने इन टीवी सीरियल्स से इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी पाई कि वो रातों-रात फेमस हो गई। घर-घर में उन्हें जाना जाने लगा।
छोड़ दी टीवी इंडस्ट्री
इन एक्ट्रेसेस ने लंबे वक्त तक टीवी स्क्रीन्स पर राज किया। लेकिन अचानक शादी करके ये हसीनाएं गायब हो गईं और अब किसी भी शो में नजर नहीं आती हैं।
राजश्री ठाकुर
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है राजश्री ठाकुर का। राजश्री 'साते फेरे' सीरियल में सलोनी का किरदार निभाकर काफी फेमस हो गई थी। उन्होंने साल 2017 में शादी की और फिर अचानक टीवी से गायब हो गईं।
रुचा हसन्बिस
'साथ निभाना साथिया' सीरियल की राशि हर किसी को याद है। सीरियल में राशि का रोल रुचा हसन्बिस ने निभाया था और काफी फेमस हो गई थीं। राशि ने साल 2015 में शादी कर ली और टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया।
अंकिता भार्गव
करण पटेल की वाइफ अंकिता भार्गव ने 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल के अलावा कई और शोज में भी काम किया है। लेकिन करण से शादी के बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया।
सौम्या सेठ
सौम्या सेठ 'नव्या नए धड़कन नए सवाल' सीरियल में लीड रोल में थीं। इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। लेकिन शादी के बाद सौम्या ने इंडस्ट्री को छोड़ दिया।
मिहिका वर्मा
'ये है मोहब्बतें' सीरियल में इशिता की कजिन सिस्टर मिहिका भी शादी करके अब टीवी इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं। मिहिका ने इस शो के अलावा कई सीरियल्स में काम किया है।