गुर्दे शरीर का सबसे अहम अंग माना जाता है। इससे जूझ रहे लोगों को खानपान का खास ध्यान रखना होता है।
किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ चीजों का सेवन बेहद ही हानिकारक माना जाता है। आइए जानते है गुर्दे से जुड़ी परेशानी होने पर क्या-क्या नहीं खाना चाहिए।
गुर्दे से जुड़ी समस्याओं के होने पर मीट का कम से कम सेवन करें। मीट खाने से परेशानी और बढ़ सकती है।
अगर आप किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे है, तो हाई प्रोटीन वाली चीजों का सेवन न करें।
आलू में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है, जो गुर्दे के लिए हानिकारक होती है। किडनी के मरीजों को आलू से परहेज करना चाहिए।
गुर्दे के रोगियों को भूलकर को भी ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिसमें अधिक मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है।
गुर्दे के मरीजों को नमक का कम से कम खाना चाहिए। ज्यादा नमक खाने से गुर्दे पर बुरा असर पड़ता है।