शादी करते ही इन हसीनाओं ने छोड़ी एक्टिंग


By Ekta Sharma07, Aug 2023 04:26 PMnaidunia.com

टीवी एक्ट्रेसेस

सालों तक टीवी पर काम करने और लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वालीं कुछ एक्ट्रेस शादी करते ही इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

इंडस्ट्री से हैं दूर

आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शादी होने के बाद एक्टिंग छोड़ दी और अब वे अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

दीपिका सिंह

दीया और बाती हम की संध्या को टीवी शो में काफी पसंद किया गया था। दीपिका ने इस शो के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली। वो शादी कर घर बसा चुकी हैं और अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं।

कांची कौल

एक्ट्रेस कांची कौल एक लड़की अंजानी सी, भाभी और मायका जैसे सीरियल्स का हिस्सा बनीं लेकिन शादी होते ही उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। 6 साल से वो एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।

रुचा हसनाबिस

राशि के किरदार को निभाकर फेमस हुईं रुचा को आज भी हर कोई उसी नाम से ज्यादा जानता है। हालांकि, आज वो पूरी तरह से घर परिवार की ही हो गई हैं। वो दो बच्चों की मां हैं।

मोहेना कुमारी सिंह

मोहेना को आज भी सभी ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कीर्ति के नाम से जाना जाता है। मोहेना ने शादी के बाद से एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। वो एक बेटे की मां भी हैं।

परिधि शर्मा

परिधि शर्मा जोधा अकबर जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। लेकिन शादी के बाद परिधि ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा ही कह दिया है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

इन फिल्मों में हीरो से ज्यादा विलेन के लिए बजी तालियां