रसोई में भूलकर भी उल्टे नहीं रखने चाहिए ये बर्तन


By Ekta Sharma06, Jul 2023 06:15 PMnaidunia.com

किचन वास्तु

घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए। लेकिन घर का बेडरूम, किचन और बाथरूम काफी ज्यादा मायने रखते हैं।

वास्तु नियम

किचन को लेकर वास्तु शास्त्र में कई तरह के नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है, वरना कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

तवा और कढ़ाई

किचन में बर्तनों को सही तरीके से रखना जरूरी माना जाता है। खासकर कढ़ाई और तवे को लेकर तो वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए हैं।

उल्टा न रखें

किचन में तवा और कढ़ाई को उल्टा करके न रखें। ऐसा करना आज से ही बंद कर दें। ऐसा करने से राहु दोष लग सकता है। गंदे तवे और कढ़ाई पर कभी खाना न पकाएं।

दाईं तरफ रखें

किचन में जिस भी जगह खाना बनाते हैं, उसकी दाईं तरफ कढ़ाई और तवा रखें। तवा और कढ़ाई को जब भी इस्तेमाल के लिए चूल्हे पर रखें तो उसमें थोड़ा नमक जरूर डाल लें।

नुकीली चीजों का प्रयोग

तवा या कढ़ाई में खाना बनाने के बाद उसे तुरंत चूल्हे से उतार लें। तवा और कढ़ाई को साफ करने के लिए नुकीली चीजों का प्रयोग न करें।

नकारात्मक ऊर्जा

गर्म कढ़ाई और तवे पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए, क्योंकि पानी डालने से जो भाप उठेगा वह घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। इससे जीवन में कई तरह के संकट आने लगते हैं।

मंगल ग्रह के गोचर से ये राशि वाले होंगे मालामाल