भादो में होगा 3 राशियों का कल्याण, कई ग्रहों का बदलेगा चाल


By Shivansh Shekhar21, Aug 2024 10:48 AMnaidunia.com

भादो का महीना

सावन के बाद अब भादो में भी कुछ राशियों का भाग्य उदय होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस समय पर कई शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। साथ ही, सूर्य बुध और मंगल गुरु की युति भी होगी।

कई ग्रहों का गोचर

ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि में, न्याय के देवता शनि कुंभ राशि में स्थित हैं जो शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र और बुध सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करने वाले हैं।

भादो महीने में योग

वहीं, राहु मीन राशि और चंद्रमा के साथ केतु कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। भादो महीने में शश योग, बुधादित्य योग और लक्ष्मी नारायण योग और शुक्रादित्य के साथ अनुराधा नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का निर्माण होगा।

राशियों पर बरसेगा धन

ऐसे में इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियों पर शनि, गुरु, बुध, मंगल, सूर्य और शुक्र का विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि के जातक

भादो महीने में मिथुन राशि वालों का भाग्य उदय होने वाला है। जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। करियर में की गई मेहनत का फल मिलेगा।

कन्या राशि के जातक

सावन के बाद भादो का प्रभाव कन्या राशि पर अच्छा पड़ने वाला है। आपको अपने दोस्तों का साथ मिलेगा। हेल्थ में भी सुधार होने की संभावना है। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

मेष राशि के जातक

मेष राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलने वाले हैं। कुछ लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ मिल सकते हैं। छोटी मुश्किलों को पार करने में आसानी होगी। आकस्मिक धन लाभ होने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

Swapan Shastra: सपने में खून देखने का क्या मतलब होता है?