8 मार्च के बाद करोड़पति बनेंगे 3 राशि वाले, बन रहा है चमत्कारी संयोग


By Shivansh Shekhar06, Mar 2024 12:32 PMnaidunia.com

इस दिन है महाशिवरात्रि

आने वाले 8 मार्च को देवों के देव महादेव का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि है। ज्योतिषों के हिसाब से इस दिन दुर्लभ योग का निर्माण होने जा रहा है।

कुछ राशियों को लाभ

महाशिवरात्रि का ये दुर्लभ योग कुछ राशियों के लिए लाभप्रद होने वाला है। इस योग से इन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी।

300 साल बाद योग

फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महाशिवरात्रि है। माना जा रहा है कि इस दिन 300 साल बाद ये अनोखे दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है।

कब है ये योग

महाशिवरात्रि के दिन सुबह 4 बजकर 45 मिनट से लेकर पूरे दिन शिव योग रहने वाला है। वहीं सुबह 6:45 पर सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा।

मिथुन राशि के जातक

मिथुन राशि वालों पर भगवान शिव जी की विशेष कृपा रहने वाली है। पेशेवर जीवन में उन्नति मिलने के पूरे आसार हैं। आप अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि वालों को भी ढ़ेरों धन मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

मेष राशि के जातक

इस राशि के व्यक्ति को वित्तीय लाभ मिलने की इच्छाएं पूर्ण होगी। साथ ही करियर में आपका पद प्रतिष्ठा बढ़ सकता है। किए गए निवेश से लाभ होगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Mahashivratri 2024: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करेंगे तो दूर होंगे ये दोष