धनतेरस पर इन चीजों को न लाएं घर, आती है दरिद्रता


By Shivansh Shekhar03, Nov 2023 06:55 PMnaidunia.com

धनतेरस का त्योहार

जल्द ही धनतेरस का त्योहार आने वाला है। इस वर्ष यह पर्व 10 नवंबर 2023 को पूरे देश में मनाई जाएगी। लोग अपने घरों की सफाई में अभी से ही लगे हैं।

कुछ चीजों का लाना शुभ

धनतेरस के दिन कुछ चीजें हैं जिन्हें घर में लाने से सुख और शांति का आगमन होता है और दरवाजे पर खुशियां आती हैं।

कुछ चीजों का लाना अशुभ

वहीं, कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिन्हें घर लाने से दुखों का पहाड़ टूटने लगता है। आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं।

कांच का बर्तन

धनतेरस के दिन भूलकर भी कांच का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। कांच के बर्तन घर लाने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

नुकीली चीजें न लाएं

नुकीली चीजें भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती हैं।

नुकीली चीजें न लाएं

नुकीली चीजें भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती हैं।

लोहे का सामान

यदि आप धनतेरस के मौके पर लोहे का सामान खरीदते हैं तो शनि आपके पीछे पड़ जाते हैं। इसलिए इसे भूलकर भी घर न लाएं।

एल्यूमिनियम की चीजों से बचें

धनतेरस का त्योहार काफी शुभ माना जाता है ऐसे में एल्यूमिनियम की चीजों को गलती से भी अपने घरों में लाने का प्रयास न करें।

प्लास्टिक लाने से बचें

प्लास्टिक की कोई भी चीज हो उसे गलती से भी अपने घर लाने की गुंजाइश न करें। यह अशुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनि देव साल 2024 में होंगे उदित, 3 राशि वालों की लगेगी लॉटरी