कई बार लोगों की गलत आदतों के चलते उनके ग्रहों पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते है घर में खराब पड़ी चीजों से किस ग्रह पर क्या असर पड़ता है।
जल का संबंध मुख्य रूप से शुक्र और चंद्रमा से होता है। ऐसे में नल की टोटी खराब होने से यह दोनों ही ग्रह कमजोर होते है। साथ ही, वरुण देव भी नाराज होते है।
अगर आपके घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गया तो उसे रिपेयर करा लें या फिर रिप्लेस कर दें। घर में खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से मंगल ग्रह कमजोर होता है।
कई बार घर में टूटी और सड़ी हुई लकड़ी पड़ी रहती है। टूटी सड़ी लकड़ी रखने से सूर्य ग्रह कमजोर होता है, सूर्य ग्रह के मजबूत होने पर मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
घर में पूजा स्थल हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए। घर में टूटा और उजड़ा हुआ पूजा स्थल आपके गुरु ग्रह पर अशुभ प्रभाव डालता है। गुरु ग्रह के अच्छे प्रभाव से व्यक्ति को ज्ञान और सुकून मिलता है।
हर चीज को फैशन बताने वाले लोगों को अपने कपड़ों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। कटे-फटे कपड़े पहनने से शुक्र ग्रह खराब होता है। शुक्र ग्रह का संबंध व्यक्ति की सुंदरता से भी होता है।
पेड़-पौधों का संबंध ग्रहों के साथ-साथ व्यक्ति के स्वास्थय से भी होता है। सूखे पेड़ पौधे लगाने से बुध ग्रह पर गलत असर पड़ता है। बुध ग्रह की शुभ प्रभावों से बुद्धि मजबूत होती है।
जूतों का संबंध सिर्फ आपके लुक से नहीं बल्कि ग्रहों से भी होता है। ऐसे में सड़े और खराब जूतों से शनिदेव पर गलत असर पड़ता है। शनि देव आपके कारोबार पर बुरा असर डालते है
अगर आपको ग्रहों पर पड़ने वाले असर से संबंधित यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ