सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में भगवान शिव जी के सभी भक्त उनकी भक्ति में पूरी तरह से लीन रहने वाले हैं।
सावन महीने में सोमवार व्रत का एक अलग ही महत्व होता है। अगर आप भी घर में भोलेनाथ की पूजा करते हैं, तो वास्तु की इन गलतियों का ध्यान रखें।
कैलाश पर्वत पर भगवान शिव का निवास स्थान उत्तर दिशा की ओर है। ऐसे में महादेव की मूर्ति या तस्वीर उत्तर में रखना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।
भगवान भोलेनाथ की ऐसी कोई मूर्ति ना लगाएं जिसमें वो क्रोध वाली मुद्रा में दिख रहे हों। क्रोध मुद्रा वाले महादेव विनाश का प्रतीक हैं।
घर में जिस स्थान पर भगवान शंकर की प्रतिमा हो, वहां पर गंदगी बिलकुल न फैलाएं। महादेव के स्थान के आसपास पूरी तरह साफ-सफाई रखें।
घर के अंदर वो तस्वीर जिसमें महादेव अपने परिवार गणेश, पार्वती और कार्तिक के साथ हों, उसे लगाना शुभ माना जाता है।
भगवान शिव जी या शिवलिंग पर सिंदूर, टूटे चावल, हल्दी, शंख से जल, केतकी, चम्पा या केवड़े का फूल के फूल गलती से भी ना चढ़ाएं।
साल 2023 का सावन महीना पुरे 59 दिन का होने वाला है। अधिक मास के चलते सावन में 2 महीने महादेव की पूजा की जाएगी।