वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें फॉलो करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। साथ ही परेशानियां भी दूर होती हैं।
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि सोते समय यदि बेडरूम में कुछ चीजें रह जाए तो यह काफी हानिकारक साबित होता है। ऐसे में सुख समृद्धि भी चली जाती है।
अंकगणितज्ञ एक्सपर्ट के अनुसार, सोते समय बेड के पास 5 चीजों की नहीं रखना चाहिए। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बिस्तर के पास सोते वक्त कभी भी पानी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में चन्द्रमा प्रभावित होता है जिसके कारण मूड स्विंग होता है।
बेड के अंदर या बेड के पास भूल से भी खाने वाली दवाइयां न रखें। इससे बीमारियां आपको नहीं छोड़ती है और आप उसी पर आधारित हो जाते हैं।
बेड के अंदर या बेड के पास भूल से भी खाने वाली दवाइयां न रखें। इससे बीमारियां आपको नहीं छोड़ती है और आप उसी पर आधारित हो जाते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक भूल से भी बिस्तर के पास सोते समय चप्पल या जूते न रखें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
बिस्तर के पास बिना धुले या गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आती है और बुरे सपने आने लगते हैं।
लोग आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक सामान या मोबाइल फोन लेकर सोते हैं। यह न तो विज्ञान के हिसाब से ठीक है और न ही वास्तु शास्त्र के अनुसार सही है।