तकिए के नीचे इन चीजों को रखने से बढ़ता है दुर्भाग्य


By Sahil26, Sep 2024 11:52 AMnaidunia.com

तकिए के नीचे अशुभ चीजें न रखें

आरामदायक नींद की चाहत में ज्यादातर लोग सिर के नीचे तकिया लगाना सही समझते हैं। वास्तु शास्त्र में सिरहाने के नीचे अशुभ चीजों को रखने की सख्त मनाही है।

कागज के टुकड़े न रखें

तकिए के नीचे कागज के टुकड़े रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे पूरी रात व्यक्ति के ऊपर नकारात्मकता हावी रहती है।

सोने या चांदी की के सिक्के

सोते समय तकिए के नीचे सोने या चांदी के सिक्के रखने की भूल न करें। इसे मां लक्ष्मी का अपमान करने से जोड़ा जाता है।

किसी की फोटो न रखें

अपने किसी प्रिय व्यक्ति या परिवार के सदस्य की तस्वीर तकिए के नीचे नहीं रखनी चाहिए। इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है।

नींबू या मिर्च न रखें

वैसे तो नींबू-मिर्च की मदद से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है, लेकिन तकिए के नीचे इन दोनों ही चीजों को रखना शुभ नहीं होता है।

खंडित वस्तु रखने से बचें

किसी भी खंडित वस्तु को तकिए के नीचे सोते समय नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस एक गलती का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है।

धातु की वस्तुएं न रखें

वास्तु शास्त्र में धातु की वस्तुओं को भी तकिए के नीचे रखना शुभ नहीं माना जाता है। इस गलती के कारण रात के समय नकारात्मकता बढ़ सकती है।

पुराने कपड़े भी न रखें

अक्सर लोग इस्तेमाल में न आने वाले कपड़ों को सिरहाने के पास रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करना भी वास्तु शास्त्र में सही नहीं माना जाता है।

यहां हमने जाना कि तकिए के नीचे किन चीजों को रखना अशुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अक्‍टूबर के शुरुआत से ही इन 6 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा