घर में बहुत-सी ऐसी चीजें है जो घुसते ही सामने पड़े तो अच्छा नहीं माना जाता हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में।
वास्तु के मुताबिक भी घर का मुख्य द्वार ऐसा होना चाहिए कि व्यक्ति उसमें आसानी से उसमें प्रवेश कर सकें। घर के एंट्री गेट पर किसी पेड़, खंबे आदि का छाया नहीं पड़नी चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भी घर के मेन गेट पर सीढ़ी या लिफ्ट होने से घर में नेगेटिव एनर्जी आती हैं। इसलिए मुख्य द्वार पर हमेशा सीढ़ियों की संख्या को विषम संख्या 3,5,7 में ही होना चाहिए।
वास्तु के मुताबिक टीवी को कभी भी ऐसे नहीं लगाना चाहिए कि घर में घुसते ही सामने टीवी दिखें। ऐसा करने से आपके ऊपर बुरा प्रभाव पड़ सकता हैं।
घर को व्यवस्थित होना बेहद जरूरी हैं। ऐसे में अगर आप घर में घुसते ही बिखरी हुई चीजें देखते हैं तो इससे आपके ऊपर नेगेटिव प्रभाव भी पड़ सकता हैं।
अपने कमरे को सुबह घर से निकलने से पहले ही सेट करके जाएं। क्योंकि अस्त व्यस्त कमरा आपके दिमाग पर बुरा असर भी डाल सकता हैं। सुबह उठकर अपनी बेडशीट और चादर जरूर ठीक करें।
घर से निकलते हुए पानी की बोतले या गिलास खाली न छोड़नी चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता हैं और इससे आपकी सफलता में बाधाएं भी आती हैं।
टूटी फूटी चीजें भी ऐसे बिल्कुल भी न रखें कि वो घर में घुसने पर सबसे पहले दिखाई दें। इससे आपके घर में आने जाने वालों की मानसिकता पर भी गलत प्रभाव पड़ता हैं।