घर में सुख शांति और समृद्धि के वास के लिए वास्तु का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है, जिसकी शुरुआत घर की रसोई से की जाती है।
अगर रसोई भरी रहेगी तो घर में बरकत बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसी 5 चीजें बताएंगे जो हमेशा रसोई में रखनी चाहिए।
आटा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज है। रसोई में आटा खत्म होने से पहले ही आ जाना चाहिए नहीं तो धन की हानि हो सकती है।
मसाले में सबसे ज्यादा हल्दी का महत्व होता है। उसी तरह अगर हल्दी खत्म होती है तो करियर में दिक्कतें आ सकती हैं।
नमक नकारात्मकता दूर करने के लिए सबसे ज्यादा असरदार है। रसोई में अगर नमक खत्म होता है तो काम बिगड़ने लग जाते हैं।
सरसों का तेल शनि देवता को अर्पित किया जाता है। घर में सरसों का तेल खत्म होना मतलब आपको शनि के कोप का शिकार बना सकता है।
शुक्र के दोष से बचने के लिए चावल खत्म होने से पहले ही घर में ले आए। शुक्र दोष होने से पति पत्नी के संबंध बिगड़ने लगते हैं।
रसोई में ये 5 चीज खत्म होने से पहले ही भर देनी चाहिए। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है।