वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को हम नजरअंदाज करते हैं जिसका खामियाजा हमें बाद में भुगतना पड़ता है। आइए इससे जुड़ी चीजों के बारे में जानते हैं।
घर के अंदर धूल भरी मात्रा में जम जाना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप अपने घर में धूल को साफ नहीं करते हैं, तो इससे विवाद बढ़ता हैं।
आपको घर में जूते और चप्पलों को जहां-तहां नहीं फेंकना चाहिए। वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से करियर से संबंधित समस्याएं बढ़ती हैं।
वास्तु के नियमों के अनुसार, घर के अंदर वेवजह पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में स्वास्थ संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है।
घर के मुख्य द्वार पर ज्यादा खट-पट नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गृह क्लेश होने लगता है और घर से खुशियां भी गायब हो जाती हैं।
वास्तु में यह बताया गया है कि शाम के समय में दूध,दही और पैसों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में कंगाली आने लगती है।
घर के बाथरूम या किचन में पानी का बर्तन कभी भी खाली नहीं रहना चाहिए। ऐसा करना बेहद अपशगुन माना जाता है और घर में खुशियां नहीं रहती।
वास्तु का नियम यह कहता है कि आपको कभी भी घर के बेड पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। यह दरिद्रता को न्योता देने का काम करता है।