आने वाले दिनों में सावन पर्व शुरू होने वाला है। इस बार का सावन बेहद शुभ माना जा रहा है। इन दिनों में भगवान से मांगी गई हर इच्छा पूर्ण हो सकती है। सावन के दिनों में ग्रह को शांत करने के लिए शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाएं-
शिवलिंग पर जौ चढ़ाने से भगवान बेहद खुश होते हैं और भक्तों की हर मुश्किलों का समाधान होता है। जब व्यक्ति ग्रह दोष से परेशान होता है, तब उसे भगवान शिव पर जौ जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है।
अगर कुंडली में ग्रह दोष कमजोर है और इससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो सावन के दिनों में शिवलिंग पर पीले फूल जरूर चढ़ाएं।
कुंडली में राहु की स्थिति ठीक करने के लिए सावन के दिनों में हर सोमवार दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और काले तिल अर्पित करें।
केतु को शांत करने के लिए सावन के दिनों में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें और फिर भांग-धतूरा चढ़ाएं। इससे केतु की शांति मिल सकती है।
कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो सावन के दिनों में शिवलिंग पर शहद या पंचामृत चढ़ाए। इससे मंगल ग्रह परेशान नहीं करते हैं।
अगर कुंडली बुध कमजोर है, तो भगवान शिव की विधिवत पूजा करें। सावन के दिनों में जल में मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। शिवलिंग पर साबुत मूंग भी अर्पित कर सकते हैं।
ग्रह कर रहे हैं परेशान तो सावन के दिनों में शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM