शारीरिक और मानसिक हेल्थ के लिए योग करना बेहतरीन है। नियमित योगासन का अभ्यास करने से शरीर का कई गंभीर रोगों से भी बचाव होता है।
सेहतमंद रहने के लिए योग का अभ्यास करना जरूरी है। खैर, योग करने के पहले और बाद में कुछ कार्यों को करने से बचना ही सही रहता है।
हमारे देश में ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं, लेकिन योग करने से ठीक पहले चाय न पिएं। इसका बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है।
योग करने से पहले पेट भर खाना नहीं खाना चाहिए। यदि आप खाना खा लेते हैं तो योगासन का अभ्यास करने के दौरान पेट में दर्द हो सकता है।
योगासन का अभ्यास पूरा करने के तुरंत बाद कोई भारी काम नहीं करना चाहिए। इस समय शरीर को थोड़े आराम की आवश्यकता होती है।
योग या एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद नहाने न जाएं। इसके लिए कम से कम आधे घंटे का ब्रेक लेना जरूरी होता है।
यदि आप मुश्किल आसन करते हैं तो शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में योग शुरू करने से करीब 1 घंटा पहले केला या दही आप खा सकते हैं।
कुछ लोग योग शुरू करने के तुरंत पहले पानी पी लेते हैं। हालांकि, इस समय ज्यादा पानी पीने से आपकी हेल्थ बिगड़ सकती है।