एक उम्र के बाद हमारे चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स, दाग धब्बे दिखाई देने लगते हैं। ये बढ़ती हुई उम्र की निशानी हैं जिसे एज इफेक्ट भी कहा जाता है।
बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी जवां त्वचा से उनकी उम्र का पता नहीं चलता है। इनमें से एक एक्ट्रेस काजोल भी हैं, जिनकी स्किन समय के साथ खिली-खिली नजर आने लगी है।
काजोल आंखों से लेकर त्वचा और स्माइल तक एकदम परफेक्ट नजर आती है। हर कोई जानना चाहता है कि काजोल अपनी त्वचा की देखभाल के लिए आखिर क्या करती हैं।
एक इंटरव्यू में काजोल ने अपना स्किन केयर शेयर करते बताया था कि जो स्किन-केयर टिप्स वो अपनाती हैं, उन्हें फॉलो करना बेहद आसान है।
काजोल हर रोज 8-10 ग्लास पानी जरूर पीती हैं। इसके साथ ही वे रोजाना 8 घंटे की नींद भी लेती हैं, जिसके लिए वे रात में जल्दी सोती हैं।
काजोल अपने फेस को क्लीन रखने के लिए काफी ज्यादा केयरफुल रहती हैं। हर रात अपना चेहरा जरूरी धोती हैं। इसके बाद वह फेस पर क्रीम लगाती हैं और उसके बाद ही सोने जाती हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी बॉडी का ख्याल रखती हैं और वर्कआउट करती हैं, जो उनकी स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।