यह 'निदान' है, जहां आकर होता है अशांति का निदान


By Dheeraj Bajpai15, Jun 2023 09:40 AMnaidunia.com

दमोह हाईवे पर है निदान फाल

जबलपुर से दमोह हाईवे पर ही निदान फाल है। झरना जंगल के बीचोंचीच होने के कारण अपने ही साधन से जाएं तो बेहतर होगा।

अगर पैदल चलना चाहते हैं तो ...

जबलपुर दमोह हाईवे पर बसें भी चलती हैं। आप बसों से मेन रोड तक आ सकते हैं।

यूं पहुंंचें खूबसूरत वादियों के बीच

झरने तक पहुंचने के लिए कटंगी में मस्जिद के निकट से रास्ता गया है ।

अगर ग्रुप में रहेंगे, तो अच्छा रहेगा

झरना थोड़ा सूनसान स्‍थान पर है। जब पानी रहता है, तब यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।

वर्षाकाल में यह स्‍वर्ग से कम नहीं

आपको चारों तरफ हरे भरे पेड़, ऊंचे पहाड, कलकल करती नदी और शानदार झरने मिलेंगे।

बाबू जी ने धीरे चलना...

रास्ता बहुत ही उबड़ खाबड़ है। आप यहां पर सावधानी पूर्वक कदम बढ़ाएं। बूढ़े और बच्चे को साथ न लाएं।

तो झरना बहुत खूबसूरत है...

ऊंची पहाड़ियां के ऊपर से गिरता हुआ पानी एक कुंड में गिरता है, जो देखने में बहुत अच्छा लगता है।

आने से पहले जूते की कर लें व्‍यवस्‍था

झरने तक का रास्ता जंगल वाला है। छोटे-मोटे जहरीले जंतु हो सकते हैं। जूते पहनकर आएंगे।

यहां खाने पीने की दुकान नहीं

साथ में कुछ खाने पीने की सामग्री जरूर लेकर आएं। यहां किसी भी तरह के खाने पीने की दुकान नहीं है।

बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमने, ये चीजें रखें साथ