गुरुवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, हर कार्य में होंगे सफल


By Prakhar Pandey22, Feb 2024 08:49 AMnaidunia.com

देवी-देवता को समर्पित दिन

पंचांग के अनुसार, हफ्ते का हर दिन किसी न किसी ईश्वर को समर्पित होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गुरुवार के दिन किन मंत्रों के जाप से सफलता मिलेगी?

गुरुवार का दिन

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यह दिन गुरु बृहस्पति से भी संबंधित होता है, इस ग्रह को सुख, वैभव, संतान, विवाह और वैवाहिक जीवन का कारक भी माना जाता है।

जातकों की कुंडली

जिस भी राशि के जातकों की कुंडली में बृहस्पति उच्च स्थान पर होते है, उन्हें जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलती है। साथ ही, समाज में मान-सम्मान के साथ धन लाभ भी होता है।

करें इन मंत्रो का जाप

कुंडली में बृहस्पति के कमजोर होने की स्थिति में जातक को जीवन में कई प्रकार के कष्टो का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में कुछ मंत्रों के जाप से आप बृहस्पति ग्रह को ठीक रख सकते है।

गुरु का वैदिक मंत्र

ओम बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु, यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।। गुरुवार के दिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

बृहस्पति मंत्र

बृहस्पति मंत्र को भी बृहस्पतिवार के दिन पढ़ना चाहिए। यह मंत्र है ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।, ॐ बृं बृहस्पतये नमः।

ध्यान मंत्र

रत्नाष्टापद वस्त्र राशिममलं दक्षात्किरनतं करादासीनं, विपणौकरं निदधतं रत्नदिराशौ परम्। पीतालेपन पुष्प वस्त्र मखिलालंकारं सम्भूषितम्, विद्यासागर पारगं सुरगुरुं वन्दे सुवर्णप्रभम्।।

बृहस्पति शांति मंत्र

देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम।, बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।, ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।, ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।, ॐ ह्रीं नमः।, ॐ ह्रां आं क्षंयों सः ।।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई है तो धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

राशि अनुसार इस रंग का पर्स रखेंगे, कभी नहीं होगा खाली