हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व है और इसे सबसे पवित्र भी माना जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी तुलसी की पत्तियां फायदेमंद होती हैं।
साल 2024 का स्वागत करने की तैयारियां भी लोगों ने कर ली होगी। अब जान लें कि सुख-शांति और आर्थिक स्थिति के लिए तुलसी से जुड़े कौन से उपाय अपनाएं।
साल के पहले दिन तुलसी का पूजन करना शुभ होता है। ऐसे में 2024 के पहले दिन स्नान करने के बाद तुलसी में जल अर्पित करने के बाद पूजा करें।
हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसका पूजन करने से धन की देवी का आशीर्वाद भी मिलता है।
तुलसी के पौधे में साल के पहले दिन आप लाल कलावा और पीला धागा बांधें। दरअसल, साल के पहले दिन यह उपाय करना बेहद शुभ होता है।
तुलसी पर कलावा बांधने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जाएगी। इसके साथ ही, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिल सकता है।
साल के पहले दिन आप तुलसी की मंजरी के उपाय भी कर सकते हैं। आर्थिक संपन्नता के लिए तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
तुलसी से जुड़े उपायों को आजमाने से करियर में तरक्की भी होती है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर से जुड़ी तमाम समस्याओं से आपको छुटकारा मिल जाएगा।