धन से भर जाएगी तिजोरी, बस बांधे इन पेड़-पौधों पर कलावा


By Sahil21, Jul 2023 04:45 PMnaidunia.com

पेड़-पौधे

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का धार्मिक महत्व भी माना जाता है। ज्यादातर पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है, जिसकी वजह से इन्हें पूजनीय माना जाता है।

रक्षा सूत्र

मंदिर में जाने वाले लोगों को पता होगा कि पुजारी आपके हाथ पर रक्षा सूत्र जरूर बांधते हैं। इस रक्षा सूत्र को वृक्ष पर बांधने से आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।

कलावा

बांधना पेड़-पौधों को कलावा बांधना शुभ माना जाता है। चलिए आज आपको बता देते हैं कि किन पेड़-पौधों पर कलावा बांधने से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसे में इस वृक्ष की पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है। इस पौधे पर कलावा बांधने से व्यक्ति पर आने वाले सभी संकट टल जाते हैं।

बरगद

धार्मिक मान्यता है कि बरगद के पेड़ पर कलावा बांधने से अकाल मृत्यु होने का खतरा टल जाता है। साथ ही, वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहती है।

शमी

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भी शमी के पौधे की पूजा की जाती है। शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए इस पौधे पर कलावा बांधना चाहिए।

केले का पेड़

भगवान विष्णु केले के पेड़ में वास करते हैं। इस पेड़ पर कलावा बांधने से विष्णु को खुश किया जा सकता है। ऐसा करने से आर्थिक लाभ भी मिलता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पति की किस्मत चमका देती हैं इस नाम की लड़कियां