Tiger 3 एक्टर सलमान खान फॉलो करते हैं ये वर्कआउट रूटीन


By Sahil15, Nov 2023 08:00 PMnaidunia.com

टाइगर 3

दिवाली के मौके पर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ओपनिंग डे पर ही मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

सलमान खान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। भाईजान की फिटनेस से भी फैंस इंस्पिरेशन लेते हैं।

फिटनेस सीक्रेट

सलमान खान खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट समेत कई चीजों का ध्यान रखते हैं। इसी वजह से एक्टर 57 साल की उम्र में भी यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं।

वर्कआउट रूटीन

फिल्म टाइगर 3 में सलमान की फिटनेस देखकर हर कोई हैरान रह गया। सलमान अपने वर्कआउट रूटीन की शुरुआत कार्डियो से करते हैं।

6 दिन एक्सरसाइज

सलमान खान हफ्ते में 6 दिन एक्सरसाइज करते हैं। एक्टर केवल एक दिन ही आराम करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो एक्टर तीन दिन कार्डियो और बाकी के तीन दिन लिफ्टिंग करते हैं।

हेल्दी ब्रेकफास्ट

बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। सुबह के समय ब्रेकफास्ट में भी वह हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं।

सलाद खाना

सलमान खान हैवी लंच नहीं करते हैं। वह लंच टाइम में ग्रीन सलाद खाते हैं। इसके अलावा, वह ग्रिल्ड वेजिटेबल्स भी लंच में खाना पसंद करते हैं।

रोटियां

अभिनेता सलमान चावल की जगह रोटियां खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि सलमान को घर में बना किचन खाना भी अच्छा लगता है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या आप अपने पसंदीदा रैपर का असली नाम जानते हैं?