टाइगर 3 रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर चुकी है। ऐसे में अगर यह फिल्म अगले वीकेंड तक अच्छी कमाई करने में सफल रही तो यह 2023 की बड़ी फिल्म भी बन सकती है।
वैसे तो साल 2023 में सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान हुई थी। लेकिन क्रिटिक्स के मुताबिक, टाइगर 3 से सलमान का बॉक्स ऑफिस कमबैक हो सकता है।
फर्स्ट डे कलेक्शन में टाइगर 3 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। अगर टाइगर की यह लय अगले हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहती है तो यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
दिवाली वीकेंड के बाद 13 और 14 नवंबर भी छुट्टी का दिन होने वाला है। ऐसे में फिल्म के पास वीकेंड से पहले भी नॉन वर्किंग डे पर अच्छी कमाई करने का मौका है।
शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी को बुधवार के दिन रिलीज हुई थी। फिर 26 जनवरी का नेशनल हॉलीडे और वीकेंड के चलते फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।
11 अगस्त 2023 को शुक्रवार के दिन रिलीज हुई गदर 2 को भी वीकेंड के बाद 15 अगस्त के नेशनल हॉलीडे का फायदा मिला था। जिसके चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर पाने में सफल रही थी।
जवान फिल्म भी 7 सितंबर 2023 को गुरुवार के दिन जन्माष्टमी के आसपास रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी वीकेंड और छुट्टियों के चलते कलेक्शन में काफी मदद मिली थी।
टाइगर 3 के पास भी दिवाली के 3 दिन फिर वीकेंड की छुट्टियों का सहारा है। ऐसे में टाइगर 3 अगर मौके को भुनाने में सफल रही तो यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।