दिवाली के मौके पर रिलीज हुई टाइगर 3 ने आतिशबाजी के लिए पटाखे अपने साथ लाए है। मूवी में शाहरुख के कैमियो ने पूरा गेम पलट कर रख दिया था। आइए जानते हैं शाहरुख के कैमियो पर कैसा रहा फैंस का रिएक्शन?
दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई टाइगर 3 ने अपने पहले ही दिन कमाई के तमाम रिकॉर्ड्स धुआं कर दिए हैं।
मूवी में सलमान खान के अलावा किसी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी तो वो एसआरके का कैमियो रोल रहा है। एसआरके का कैमियो आते ही थियेटर में बैठे फैंस क्रेजी हो गए थे।
टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो फिल्म के बीचों बीच आता है। इस कैमियो शाहरुख बिल्कुल उसी तरह सलमान की मदद कर रहे हैं जैसे सलमान ने पठान में शाहरुख की मदद की थी।
जब स्क्रीन पर सलमान और शाहरुख साथ नजर आते है तो परिस्थिति के हिसाब से दोनों दमदार एक्शन सीक्वेंस करते दिखाई देते है। शाहरुख की एंट्री भी काफी शानदार दिखाई गई हैं।
2023 इतिहास में सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है। इस सलमान और शाहरुख एक साल में दो बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए है।
फिल्म खत्म होने पर पोस्ट क्रेडिट सीन में एक और सरप्राइज छिपा हुआ है जो फैंस को काफी ज्यादा उत्सुक कर सकता है। मूवी में स्पाई यूनिवर्स के एक डैशिंग हीरो को दिखाया गया है।
सलमान स्टारर टाइगर 3 फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। टाइगर 3 एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें सलमान और कटरीना को एक मिशन पर दिखाया गया है।