टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की आने वाली फिल्म गणपत का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें मेकर्स ने रिलीज डेट का खुलासा किया है।
टाइगर और कृति की जोड़ी ने साल 2014 में अपनी पहली फिल्म हीरोपंती से स्क्रीन पर पूरी तरह धूम मचा दी थी।
ऐसे में एक बार फिर दोनों एक साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। दोनों ही आने वाली एक्शन फिल्म गणपत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म में टाइगर श्रॉफ के धांसू लुक को जोड़ दिया गया है। इस पोस्टर में हीरो का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है।
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले टाइगर ने अपने Instagram अकाउंट पर फिल्म गणपत के पोस्टर को पांच भाषाओं में शेयर किया है।
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले टाइगर ने अपने Instagram अकाउंट पर फिल्म गणपत के पोस्टर को पांच भाषाओं में शेयर किया है।
टाइगर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि 'उसको कोई क्या रोकेगा, जब बप्पा है उसके साथ'। उन्होंने लिखा कि आ रहा है गणपत, करने एक नई दुनिया की शुरुआत।
फिल्म गणपत 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर थिएटरों में रिलीज होने वाली है। जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
वहीं, इस फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी भविष्य पर आधारित है। इसके मुख्य नायक गणपत के दृढ़ संकल्प की एक कहानी को फिल्म दर्शाएगी।