वास्तु शास्त्र में तिजोरी से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि तिजोरी में कुछ चीजों को रखने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।
तिजोरी को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में तिजोरी को रखने से पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पैसों की तिजोरी में धन देवता कुबेर की तस्वीर जरूर लगाएं। इससे तिजोरी पैसों में रखे पैसे कभी समाप्त नहीं होंगे और पैसों में बरकत होगी।
तिजोरी में चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। इसे रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती हैं।
हिंदू धर्म में शंख को पवित्र माना जाता है। तिजोरी में शंख रखने से मां लक्ष्मी और कुबेर देवता दोनों प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।
आर्थिक उन्नति के लिए तिजोरी में हल्दी की गांठ भी रख सकते हैं। इससे पैसों से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं दूर हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तिजोरी की सफाई का पूरा ध्यान रखें। अगर तिजोरी के पास गंदगी होगी तो पैसों में बरकत होनी बंद हो जाएगी।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।