सोने के वक्त तक लगभग हर व्यक्ति इतना थका हुआ होता हैं कि उसे सिर्फ बिस्तर ही दिखाई देता हैं। लेकिन अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते है तो सोने से ठीक पहले ये काम करना शुरू कर दें।
गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी, खीरे या चंदन के पाउडर का हर्बल फेस मास्क भी आपकी स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाने का काम करती हैं।
सोने से पहले चेहरे के साथ-साथ हाथ, पैर, पीठ और पेट की मसाज करने से आपकी स्किन मॉइस्चराइज रहेगी। मसाज के लिए आप बादाम या नारियल का तेल उपयोग कर सकते हैं।
बादाम या नारियल के तेल को कम मात्रा में लेकर तब तक मसाज करें जब तक त्वचा इसे सोख नही लेती। मसाज कर पाने का समय नहीं हैं तो सरसों के तेल को हाथ और पैरों में लगा सकते हैं।
बाल आपके सौंदर्य में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप सोने से पहले अपने बालों को मसाज करते हैं तो आपको गहरी नींद आएगी और स्किन का ग्लो भी थकान खत्म होने से बढ़ता हैं।
रात को सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए। पानी स्किन की अशुद्धियां को दूर करने में सहायक माना जाता हैं। सोने से पहले सिर्फ पानी से चेहरा धोना भी आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता हैं।
8 से 9 घंटे की नींद बेहद आवश्यक होती हैं। अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो नींद को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। सोने से आपकी स्किन और बॉडी रिलैक्स होती हैं।
सोने से पहले फेस पर केमिकल प्रोडक्ट्स लगाने से बचना चाहिए। अगर आपको स्किन समस्याओं से परेशान हैं तो डॉक्टर के परामर्श पर ही कोई भी केमिकल प्रोडक्ट का प्रयोग करें।