आदतों की वजह से घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न होते सकते हैं, जिससे माता लक्ष्मी एवं देवी अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।
रातभर रसोई घर का गंदा बने रहना अच्छा नहीं माना जाता और इससे वास्तु दोष लग सकता है। किचन को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। रात में ही जूठे बर्तन और किचन को साफ करके सोना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बिस्तर पर बैठकर भोजन करने को शुभ नहीं माना जाता क्योंकि इससे दोष तो लगता ही है साथ ही घर में नकारात्मकता भी आती है। साथ ही मां अन्नपूर्णा के अपमान और धन हानि भी होती है।
बहुत से लोग दिनभर भागदौड़ कर के सारा काम निपटा लेते हैं, जब कपड़े धोने की बारी आती है तो उसे रात के लिए छोड़ देते हैं। मगर वास्तु के हिसाब से इसे गलत माना जाता है।
रात में कपड़े धोने के कारण घर में नकारात्मकता बढ़ती है और घर की सुख, शांति और समृद्धि धीरे-धीरे भंग होने लगती है। नकारात्मकता शक्तियों की ऊर्जा बढ़ने लगती है और सकारात्मकता कम होती है।