रात को नींद में कुछ लोग अपने दिमाग में चल रही बातों को बोलते हैं। आम बोलचाल की भाषा में इसे नींद में बड़बड़ाना भी कहा जाता है।
नींद में बड़बड़ाने की समस्या से दूसरे लोगों की नींद भी खराब होती है। इससे बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार अपना सकते हैं।
अगर आपको नींद में बड़बड़ाने की समस्या है तो सोने का शेड्यूल सही कर लें। समय पर सोने से नींद में बड़बड़ाने की आदत छूट जाती है।
योग और व्यायाम करने से नींद में बड़बड़ाने की आदत से छुटकारा मिल सकता है। खासतौर पर सुबह के समय एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
तनाव की वजह से भी इंसान नींद में बड़बड़ाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए आपको कम से कम तनाव लेना होगा।
दोपहर और शाम के समय कैफीन वाली ड्रिंक से परहेज करना चाहिए। वरना रात के समय नींद में बड़बड़ाने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सोने के लिए आरामदायक बेड और तकिए का इस्तेमाल करें। माना जाता है कि इससे नींद में बड़बड़ाने की आदत दूर हो जाती है।
अगर नींद में बड़बड़ाने की आदत तमाम कोशिश करने के बाद भी नहीं छूट रही है तो किसी अच्छे साइकोथैरेपिस्ट की सलाह जरूर लें।
यहां हमने जाना कि नींद में बड़बड़ाने की आदत से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ