गर्मी के दिनों में चक्कर आना आम बात है। शरीर में पानी की कमी होने की वजह से गर्मियों में चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
गर्मियों में शरीर का बचाव तेज धूप से करना जरूरी होता है। इसके अलावा, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए डाइट में भी कुछ बदलाव करने पड़ते हैं।
चक्कर आने का एक सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन है। इससे बचने के लिए गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।
बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए गर्मी में उन फलों और सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाएं, जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
गर्मी में सूती के ढीले और हल्के कपड़े पहनने की कोशिश करें। ऐसे कपड़े पहनने से बॉडी पर रैशेज, खुजली, टैनिंग और घमौरियों की समस्या से बचाव होता है।
गर्मियों में सुबह और शाम ही आउटडोर वर्कआउट करने की सलाह दी जाती है। धूप के समय आउटडोर वर्कआउट करने से बचना चाहिए।
गर्मी के दिनों में कोशिश करें कि आप ज्यादा गर्मी वाली जगह पर न रहें। ऐसा करने से आप चिलचिलाती धूप से अपना बचाव कर पाएंगे।
धूप निकलने पर घर से बाहर निकलते समय सन हैट पहनकर निकलना चाहिए। इसकी मदद से सिर और चेहरे पर ज्यादा तेज धूप नहीं पड़ेगी।
गर्मी में चक्कर आने की समस्या से बचने के लिए कुछ टिप्स आप अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ