सोते समय होती है बेचैनी, करें ये उपाय


By Amrendra Kumar Yadav30, Aug 2024 05:16 PMnaidunia.com

स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद है जरूरी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद की आवश्यकता होती है। नींद की कमी से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

नहीं आती है नींद

कई बार दिनभर की थकान के बाद रात में नींद नहीं आती है। रात में दिमाग में कई तरह के विचार आने लगते हैं। इस वजह से बेचैनी होती है।

होती है नाइट एंग्जायटी

रात में सोने से पहले होने वाली बेचैनी को नाइट एंग्जायटी कहते हैं। समय से नींद न आने से स्ट्रेस बढ़ता है और स्लीप साइकल भी बिगड़ता है।

परेशानियों पर होता है फोकस

रात में सोते समय कई बार दिन भर की भागदौड़ और परेशानियां होती हैं। इस वजह से स्ट्रेस भी बढ़ता है।

ऐसे करें मैनेज

ऐसे में नाइट एंग्जायटी को मैनेज करने के लिए कुछ टिप्स का पालन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसी कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे।

रात में फोन से बनाएं दूरी

रात में सोते समय एक घंटा पहले फोन दूर कर देना चाहिए। सोने से पहले फोन चलाने से दिमाग रिलैक्स नहीं होता है और नींद में बाधा उत्पन्न होती है।

साफ सफाई का ध्यान रखें

कई लोग कमरे की साफ सफाई नहीं रखते हैं, इस वजह से भी नींद की समस्या होती है। ऐसे में जरूरी है कि कमरे को व्यवस्थित रखें।

डायरी में लिखें

रात में सोने से पहले कुछ देर डायरी लिखें। इससे दिमाग में आने वाले विचार शांत होते हैं और नींद अच्छी आती है।

नाइट एंग्जायटी से बचाव के लिए इन टिप्स का पालन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

ब्रेकअप के बाद खुद को कैसे खुश रखें?