गर्मी के महीनों में आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। बढ़ती गर्मी में आपको खानपान के साथ बाहर निकलते वक्त भी कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मई और जून में मौसम का पारा अपने चरम पर होता है। ऐसे में गर्मियों के महीने में आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए।
गर्मी के महीने में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता हैं। इसलिए हर व्यक्ति को रोज कम से कम तीन से साढ़े तीन लीटर पानी तो पीना ही चाहिए।
गर्मी के मौसम में नींबू पानी, जलजीरा, नमक-चीनी का घोल, जूस, दही, मसाला छाछ आदि का सेवन करना चाहिए।
गर्मी के महीनों में आपको तेल मसाले वाला खाना खाने से बचना चाहिए। साथ ही अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए।
गर्मियों के मौसम के फल आपको हेल्दी रहने में काफी मदद करते हैं। गर्मियों में जामुन, तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी आपको डाइजेशन सिस्टम को काफी फायदा पहुचाते हैं।
गर्मी के महीने में दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर में ही रहें। बाहरी काम को शाम और सुबह में ही निपटाने की कोशिश करें।
चिलचिलाती धूप में जरूरी हैं कि आप घर से बाहर निकलने से पहले अपनी स्किन को पूरी तरह से कवर करके ही बाहर निकलें। साथ ही बाहर निकलने से पहले आप चेहरे पर के लिए आप सनस्क्रीन भी लगा सकते हैं।