चंद्रमा के स्वामी भगवान शिव को माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए महादेव की पूजा की जाती है।
आज बात कर रहे हैं कि किन आसान उपायों को अपनाकर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही, भगवान शिव की कृपा भी पा सकते हैं।
चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए वट वृक्ष की जड़ में पानी चढ़ाना चाहिए। ऐसा नियमित करने से आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
आगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो ऐसे में आपको चांदी की अंगूठी या कोई अन्य चीज धारण करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसे करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो जाती है।
भगवान शिव को पूर्णिमा के दिन खीर का भोग भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से भी चंद्रमा की स्थिति को कुंडली में मजबूत किया जा सकता है।
जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उन्हें सोमवार के दिन सफेद कपड़े में चावल और मिश्री को बांध लेना चाहिए। बाद में इसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।
चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि रात के समय दूध का सेवन न करें। अगर आप रात को दूध पीते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल लें।
ऐसी मान्यता है कि अगर मां के घर यानी मामा के घर से चांदी के बर्तन मिलते हैं तो चंद्रमा मजबूत होता है। इस वजह से ज्यादातर शुभ कार्यों में चांदी की चीजें दी जाती है।