सर्दियों में आई फ्लू से ऐसे करें आंखों की देखभाल


By Ram Janam Chauhan10, Dec 2024 05:56 PMnaidunia.com

सर्दियों में आई फ्लू तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इसलिए, आज हम आंखों की देखभाल के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे-

बार-बार आंखे न छुएं

आई फ्लू होने पर बार-बार आंखों को छूने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से संक्रमण और फैल सकता है।

बार-बार हाथ धोएं

अपने हाथों को साबुन से हर घंटे धोएं, इससे आंखों में बैकटीरिया और वायरस को जाने से रोका जा सकता है।

आंखों को ठंडे पानी से धोएं

दिन में 2-3 बार ठंडे पानी से धोएं, इससे आंखों को आराम मिलने के साथ और संक्रमण के रोकथाम में मदद मिलती है।

साफ कपड़े का इस्तेमाल करें

आंखों को साफ करने के लिए साफ तौलिए या रूमाल का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि कोई और इसे इस्तेमाल ना करे।

चश्मे को पहनें

सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए बाहर जाते समय चश्मे का इस्तेमाल करें। यह आंखों को प्रदूषण के हानिकारक कणों से बचाने में मदद करेगा।

मेकअप ना करें

अगर आपको आई फ्लू है, तो मेकअप करने से बचें जैसे कि काजल या मस्कारा। ऐसा करने से वायरस और फैल सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

इन सभी उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही, जल्द ठीक होने के लिए दवाओं का सेवन कर सकते हैं।

इन उपायों को अपनाकर आई फ्लू से बचाव कर सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

हार्ट के मरीज सर्दियों में न खाएं 4 चीजें, आ सकता है अटैक