अनहेल्दी चीजें ज्यादा खाने और एक्सरसाइज न करने की वजह से पेट की चर्बी बढ़ जाती है। सवाल खड़ा होता है कि किन आदतों में बदलाव करके बेली फैट को कम किया जा सकता है।
पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह उठने के बाद खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। अगर नियमित तौर पर इसका सेवन करेंगे तो पेट स्वस्थ रहेगा।
एक्सरसाइज की तुलना में वॉकिंग करना आसान होता है और आप किसी भी समय घूमने जा सकते हैं। खाना खाने के बाद 20 मिनट भी वॉक कर लेंगे तो आपको अंतर खुद देखने को मिलेगा।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाने से पाचन तंत्र दुरुस्त हो जाता है। इतना ही नहीं, इसकी मदद से मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है।
डाइट में ज्यादा फाइबर पाए जाने वाले फूड्स को शामिल करें। दरअसल, फाइबर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरइटिंग से खुद को रोक पाते हैं।
शरीर में नींद की कमी होने की वजह से भी वजन बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप कम से कम 8 घंटे की नींद लें।
मीठा ज्यादा खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अपनी डाइट से चीनी को हटा दें। इससे फैट बर्न तेजी से होने लगेगा।
यहां दी गई सामग्री को सलाह के तौर पर न देखें। यह केवल जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से संपर्क करें।
यहां हमने जाना कि बिना एक्सरसाइज पेट की चर्बी को कैसे कम किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ