अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे पर चर्बी जमा हो जाती है। फेस फैट को कम करने के लिए कुछ आसान काम आपको करने होंगे।
अगर आप चेहरे की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो रोजाना कुछ आसान एक्सरसाइज करें। इनका अभ्यास करने से चेहरे पर नजर आने वाला मोटापा कम हो सकता है।
इस एक्सरसाइज को आप किसी भी समय बैठे-बैठे कर सकते हैं। इसके लिए गहरी सांस लेते हुए अपने गाल फुलाएं और धीरे से सांस छोड़ दें।
चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए अपनी आइब्रो को उठाएं। इसके लिए अपने हाथों का इस्तेमाल करें और ऐसा कम से कम 30 सेकंड तक करें।
अपने मुंह को बंद करें और गालों को मछली के चेहरे की तरह अंदर की ओर चूसें। ऐसा करने से फेस फैट को कम किया जा सकता है।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए कम को सीधा करके बैठ जाएं। इसके बाद गर्दन को ऊपर की तरफ उठाएं और 5 सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहें।
चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए चिंगम चबाएं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गम चबाने से फेस फैट कम हो सकता है।
यहां दी गई सूचना आपकी जानकारी के लिए है। इस पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट्स या डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है।
चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए कुछ एक्सरसाइज करें। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ