अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़े और आपसी कलह होता है, तो आज हम कुछ वास्तु टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो कर घर में शांति आ सकती है।
घर में संगीत और शाम के समय धूप जला सकते हैं, इससे वातावरण में शांति और घर सकारात्मक ऊर्जा बना रहता है।
घर में हरे भरे पौधों को लगाएं, जिससे आस-पास के वातावरण से नकारात्मक प्रभाव कम होता है। ऐसे में तुलसी, और मनी प्लांट जैसे पौधों को लगाना बेहतर है।
घर के भीतर पानी या फव्वारे को गलत दिशा में रखने से लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। इसलिए, पानी को उत्तर दिशा में रखना सही होता है।
घर के किसी कोने मे कांच के बर्तन या किसी अन्य बर्तन में सेंधा नमक रखें। नमक वातावरण में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियों को सोख लेता है।
हमेशा ध्यान रखें कि पूजा घर की दिशा उत्तर-पर्व होनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता और शांति का वातावरण बना रहता है।
रसोई को अक्सर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें, क्योंकि रसोई का संबंध अग्नि तत्व से होता है। साथ ही, इससे घर में कलह और लड़ाई कम होती है।
बेडरूम में बेड को हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखें। इससे रिश्तों में प्यार और समर्पण की भावना बनी रहती है।
इन वास्तु टिप्स को फॉलो कर घर में हो रहे कलेश और लड़ाई-झगड़े से शांति पा सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com