हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीटो डाइट फॉलो करने के बाद शरीर में कुछ साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं। खासतौर पर शरीर में कमजोरी महसूस होती है। आज बात कर रहे हैं कि इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। कीटो डाइट के बाद बॉडी को हाइड्रेट रखने के कोशिश करें। इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें।
केवल फैट्स पर निर्भर न रहें। डाइट में सब्जियों और फलों को शामिल करें। इसके अलावा, प्रोटीन रिच फूड्स को खाना भी शुरू करें।
कीटों के बाद पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाना जरूरी होता है। इसके लिए आपको फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।
बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। कीटो डाइट के बाद भरपूर नींद लें, जिससे आपका शरीर रिलैक्स महसूस करेगा
कीटो के बाद भी एक्सरसाइज करना न छोड़ें। स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियां रोजाना करें। इससे आपकी बॉडी मजबूत बनेगी।
कीटो के बाद शरीर में कमजोरी महसूस होती है तो अपने शरीर की सुने। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
यहां दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। इसे राय के तौर पर देखने की भूल न करें। विषय से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।
यहां हमने जाना कि शरीर को कीटो के साइड इफेक्ट से कैसे बचाया जा सकता है। इस तरह की अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ