चंद्रमा को बलवान करने के उपाय


By Ayushi Singh24, Mar 2025 12:30 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का अलग-अलग महत्व है और इससे हमारे जीवन पर बहुत से परिवर्तन आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि चंद्रमा को बलवान करने के उपाय-

सफेद चीजों का दान करें

अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो सफेद चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है। खासकर दूध का दान करना फलदायी हो सकता है।

बीज मंत्र का जाप करें

अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो  इसके बीज मंत्र 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का रोजाना जाप करें। साथ ही, सफेद वस्त्र धारण करके मंत्र का जाप करते हैं तो यह अच्छा माना जाता  है।

माता का सम्मान करें

मां को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और मां के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं तो कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है इसलिए हर समय मां का सम्मान करना चाहिए।

मोर पंख रखें

घर के मंदिर में मोरपंख रखते हैं तो कुंडली में चंद्रमा मुखय रुप मजबूत होता है और इससे नकारात्मक शक्तियों का वास भी नहीं होता है।

चांदी के गहने पहने

कुंडली में चंद्रमा ग्रह मजबूत करने के लिए चांदी के गहने पहन सकते हैं और अपने आभूषणों में चांदी को जरूर शामिल करना चाहिए।

पानी बर्बाद न करें

चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है जो पानी से बहुत अधिक प्रभावित होता है और पानी को बर्बाद करने से चंद्रमा ग्रह कमजोर होता है। इसलिए भूलकर पानी को बर्बाद करने से बचना चाहिए।

चंद्रमा को बलवान करने के लिए ये उपाय अपनाएं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

गरीबी में जीते हैं इस मूलांक के लोग